DNN सोलन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सोलन के चुनाव सोलन में हुए। इसमें जय किशन ठाकुर को जिलाध्यक्ष व राम लाल ठाकुर को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा सतपाल राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामलाल को महामंत्री, प्रविंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष, चमन शर्मा, धमेंद्र वर्मा, मदन लाल व नीलकंठ को उपाध्यक्ष, शिवानी ठाकुर, शशि पाल ठाकुर, विरेंद्र ठाकुर, होशियार सिंह चंदेल को संयुक्त सचिव चुना गया। चुनावों के उपरांत भी नव नियुक्त सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव कर्मचारी महासंघ के वित्त सचिव नंद लाल की अध्यक्षता में करवाए गए जिसमें दिनेश गुप्ता चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश अरापत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री एनआर ठाकुर ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महासंघ का पहला कार्य बिना किसी भेदभाव से कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करना है। इसके लिए महासंघ के कई वर्षों से कार्य कर रहा है। उन्होंने कर्मचारियों को संगठित होकर कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप भारद्वाज, वित्त सचिव देवीदत्त तनवर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमर देव, आयुर्वेद कर्मचारी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष सूरज नेगी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।


















