डीएनएन बीबीएन
ट्रेड यूनियन जनशक्ति मजदूर सभा हिमाचल प्रदेश ने सिरमौर जिले में भी अपने कदम रख दिए हैं। संगठन ने कार्यकारिणी का गठन कर वहां के औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक दस्तक देने की योजना बनाई है। बददी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि जनशक्ति मजदूर सभा की बैठक काला अंब में संपन्न हुई जिसमें प्रदेश सलाहकार अमर सिंह नेगी को जिला सिरमौर कार्यकारिणी का अध्यक्ष व जोगिंद्र डोगरा को महासचिव नियुक्त किया गया। कमल सिंह चंदेल च राजकुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। गुरमीत चंद को मंडलाध्यक्ष घोषित किया गया। राजकुमार चौधरी ने कहा कि अब पूरे प्रदेश में जनशक्ति मजदूर सभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इससे पहले बददी में संगठन का राज्यस्तरीय स मेलन हुआ था जिसमें हिमाचल में कार्यकारिणी विस्तार का प्रण लिया गया था।

















