जनमंच में प्राप्त हुई 396 मांगे एवं शिकायतें

Politics Solan

DNN सोलन  

शिक्षा, संसदीय मामले तथा विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवांग्राम में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता की। आज के जनमंच में 4000 लोग उपस्थित रहे। आज के जनमंच में कुल 396 शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं। इनमें से 115 शिकायतें एवं मांगें पूर्व जनमंच अवधि में प्राप्ति हुईं। 35 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा संभव बनाया गया। जनमंच में 53 हिमाचली प्रमाण पत्र, 4 चरित्र प्रमाण पत्र, 22 समुदाय प्रमाण पत्र, 23 आय प्रमाण पत्र, 8 कानूनी वारिस प्रमाण पत्र, 10 अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र तथा 30 अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए। 19 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करवाई गई। 4 हल्फनामें भी तैयार किए गए। 248 इन्तकाल किए गए। इसके अतिरिक्त 42 व्यक्तियों को पैंशन प्रमाण पत्र जारी किए गए। जनमंच में 80 व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण किया गया।

जनमंच के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नि:शुल्क शिविर में 721 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। 164 व्यक्तियों के नेत्र जांचे गए। 42 व्यक्तियों का दंत परीक्षण किया गया। आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क जांच शिविर में 325 रोगियों की जांच की गई। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क जांच शिविर में 145 पशुपालकों का पंजीकरण किया गया। विभाग द्वारा दूध के 26 नमूने एकत्र किए गए। मल के 41 नमूनो की जांच की गई।

 

News Archives

Latest News