DNN कसौली
आमजन की समस्याओं को उनके घर-द्वार पर सुलझाने एवं प्रशासन को जनता के बीच पहुंचाने के दृष्टिगत सोलन जिला का जनमंच कार्यक्रम 16 जून 2019 को कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कक्कड़हट्टी के दयोथल मंदिर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल करेंगे। कार्यक्रम प्रातः 10.00 बजे आरंभ होगा।
विनोद कुमार ने कहा कि इस जनमंच कार्यक्रम में क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाबल जमरोट, पट्टा बरौरी, जाडली, भारती, देलगी, कक्कड़हट्टी, शडयाणा रौड़ी की जन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित पंचायतों में जनमंच पूर्व गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी जिनमें लोग अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट अभिभाषण में लक्षित जनसमस्या निवारण के लिए जन मंच कार्यक्रम आरंभ करने की घोषणा की थी। इसी कड़ी कसौली विधानसभा क्षेत्र में 16 जून को जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विनोद कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं के निवारण के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों के विभिन्न प्रमाण पत्र बनाएं जाएंगे तथा राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्य भी किए जाएंगे।
विनोद कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, जन धन योजना, बेटी है अनमोल योजना, डिजिटल राशन कार्ड, टीकाकरण इत्यादि विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लोगों को न केवल इन कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी अपितु पात्र व्यक्तियों तक इन योजनाओं के लाभ भी पहुंचाएं जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जन मंच में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। जन मंच में हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विभिन्न राजस्व प्रमाण पत्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड इत्यादि भी जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पैंशन, विधिक सहायता, पूर्व सैनिकों को सहायता से संबंधित कागज़ी कार्यवाही भी पूरी की जाएगी।