जंगली फल लगाओ फसल को बचाओ अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने करवाया पौधारोपण

Chamba Himachal News Others
DNN चम्बा
7 अगस्त। जंगली फल लगाओ फसल को बचाओ अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्बा द्वारा वन विभाग के सहयोग से शनिवार को करियां गांव के समीप पौधारोपण किया गया।  इस अवसर पर प्राधिकरण सचिव पंकज गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि वन मंडलाधिकारी अमित शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न फलदार व औषधीय पौधे रोपित किए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। एक ओर जहां पेड़ धरती के तापमान को संतुलित रखते हैं तो वहीं वातारण की अशुद्धियों को दूर करके शुद्ध वायु भी देते हैं। इसके बावजूद भी लोग अपने छोटे-छोटे स्वार्थ की पूर्ति के लिए पेड़ों की कटाई कर देते हैं जोकि गलत है। इससे धरती के तापमान में वृद्धि हो रही है और वातारण भी दूषित हो रहा है। पेड़- पौधे मानव व जीव जंतु के लिए वरदान हैं। इसके बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। इसलिए हमें जीवन में पौधारोपण समय- समय पर अवश्य करना चाहिए। पौधारोपण के बाद पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करनी चाहिए। पेड़- पौधों से हमें छाया, फल-फूल व जीवन उपयोगी वस्तुएं प्राप्त होती हैं। हम सभी को अपने घरों में होने वाले विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन, शादी-विवाह, वैवाहिक वर्षगांठ पर एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।  इस मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

News Archives

Latest News