बंदरो को मारने की रणनीति बनाएंगे किसान

Others Solan

डीएनएन सोलन

सोलन में जंगली जानवरों के नुकसान के कारण किसानों को जमीन छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार ने जंगली जानवरों से किसनो के नुकसान की भरपाई के लिए कोई भी नीति नहीं बनायीं है । किसान सभा जिला सचिव प्यारे लाल वर्मा ने यह बात कहीं । उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय में केंद्र सरकार ने बंदरो को मारने के आदेश जारी किये थे लेकिन उसका फायदा किसानों को नहीं मिल पाया। इसी मुद्दे को एक बार फिर से सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। शांगड़ी में 28 तारीख को बंदरो को मारने की रणनीति बनाई जायेगी । इस बैठक में आसपास की 10 पंचायतें भाग ले रही है। जिसमे तोप की बेड, चामत भड़ेच ,डांगरी ,देलगी आदि पंचायते भाग लेंगी व बंदरों को मारने की रणनीति बनाई जाएगी। इस सभा में पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों के अलावा पंचायतो के किसान इकठे होंगे।

News Archives

Latest News