छेड़छाड़ से आहत लड़की ने लगाई फांसी

Crime National/International

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बा निवासी एक नाबालिग लड़की ने बीती देर शाम अपने घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम जब वह शौच क्रिया से वापस आ रही थी तभी कस्बा कोड़ा निवासी खन्नाशील ने अपने साथी निजाम के साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिसकी तहरीर पीडि़ता ने स्वयं थाने जाकर दी तथा पुलिस ने आनन-फानन में उसका मेडिकल कराया। मेडिकल कराकर वापस देर शाम जब वह घर लौटी तो घर के अंदर जाकर फांसी लगा ली। जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम पांडे ने बताया आरोपी खन्नाशील को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके दूसरे साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में ही पास्को एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत था तथा आरोपियों के विरुद्ध पीडि़त परिजनों की तहरीर पर मुकदमा कायम किया जाएगा और दूसरे आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

News Archives

Latest News