चौपाल पुलिस की टीम ने 89 अफीम के पौधे किए बरामद

Crime Shimla
Dnewsnetwork
शिमला की चौपाल पुलिस की टीम ने 89 अफीम के पौधे बरामद किए है। इस संबंध में पुलिस कार्रवाई कर रही है। एसएसपी गौरव सिहं ने बताया कि पुलिस थाना चौपाल की टीम को ग्राम चिवना में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की तथा स्थानीय गवाहों एवं राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान खेत में कुल 89 अफीम के पौधे पाए गए। नियमानुसार 15 पौधों को नमूने के रूप में उखाड़कर कब्जे में लिया गया, जबकि शेष 74 पौधों को एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं भूमि की डिमार्केशन की प्रक्रिया राजस्व विभाग के माध्यम से करवाई जा रही है तथा रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है। भूमि स्वामित्व की पुष्टि होने के उपरांत नियमानुसार संबंधित आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

News Archives

Latest News