
DNN शिमला
07 नवंबर। राजधानी शिमला में एक चौकीदारों से करीब 12 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने कोलकत्ता से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को शिमला ले आई है, जहां उससे पूछताछ जारी है।
बता दें कि पुलिस ने साइबर सेल के सहयोग से 12 लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोप में 29 वर्षीय पंकज दास को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ एडीसी शिमला कार्यालय में तैनात चौकीदार को ठगी का शिकार बनाया था।
जानकारी के अनुसार एडीसी शिमला कार्यालय में तैनात चौकीदार जगत राम, निवासी सुई सोराधार, जिला बिलासपुर ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उससे राहुल, राजीव और दीप रॉय ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 12 लाख रुपए ठगे हैं।

पुलिस ने मामले की छानबीन की और कोलकाता निवासी पंकज दास को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी को अपने साथ शिमला लाई है। जहां पुलिस अब इस व्यक्ति से पूछताछ करेगी और इसके जरिये मामले में संलिप्त अन्य लोगों को भी पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।















