DNN बद्दी (चड्ढा)
बरोटीवाला पुलिस ने एक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपियों में से 1 पर पहले से ही हिमाचल प्रदेश में करीब 1 दर्जन मामले दर्ज है। गिरोह के सदस्य पानी की पाईपें, सड़कों पर लगे क्रैश बैरियर, बिजली के पोल सहित इसी प्रकार का सामान चोरी करते थे। बरोटीवाला पुलिस ने आरोपियों को आईपीएच विभाग की 438 पानी की पाईपें चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले 2 गिरफ्तारियां कर चुकी है और पूछताछ के बाद अब गिरोह के मुख्य को गिरफ्तार किया है। चोरी करने में प्रयोग ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है। एएसपी बददी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राकेश निवासी कुरूक्षेत्र हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है, जिसको अदालत से 6 मार्च तक का पुलिस रिमांड मिला है।















