सोलन, 19 अप्रैल
सोलन जिला पुलिस ने चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि राज आंनद मालिक पयूमा शोरूम जाबली ने थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि यह जाबली में पयूमा और अन्य ब्रांन्ड का शोरुम चलाते है। लगभग डेढ़ महीना पहले इन्होनें अपने शोरुम में तुषार व साहिल नामक दो लड़कों को हैल्पर रखा था । कुछ समय पहले जब तुषार व साहिल शोरूम बंद करके अपने-अपने घर जा रहे थे तो तुषार का बैग सामान से भरा था, जिस पर इनके मैनेजर रजत ने तुषार के बैग को चैक किया तो उसमें शोरूम के अन्दर से चुराया गया सामान कपड़े, जुते व जुराबें आदि बरामद हुई, जिसे ये लोग चोरी करके ले जा रहे थे । इसके बाद जब इन्होंने अपने स्टॉक को चैक किया तो इनके शोरुम से लगभग 95,000 रुपए के कपड़े व अन्य सामान चोरी होने पाए गए। जिस पर थाना धर्मपुर में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और इस मामले में आरोपी तुषार को गिरफ्तार किया गया था। इस आरोपी से चोरी शुद्धा सामान बरामद कर लिया गया है ।















