चोरी करते हुए पकड़े गए व्यक्ति ने दुकानदार पर किया हमला

Crime Others Solan

DNN सोलन
सोलन (Solan) के ओच्छघाट क्षेत्र में एक चोर ने पकड़े जाने पर दुकानदार पर ही हमला कर डाला। जिसके कारण दुकानदार घायल हो गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि रूप दत्त की ओच्छघाट में दुकान है और रात के समय वह दुकान पर कूंडी लगाकर शौच करने के लिए गया। इसी दौरान उसे कूंडी खुलने की आवाज सुनाई दी और वह तुरंत दुकान में पहुंचा तो उसने पाया कि एक व्यक्ति गल्ले से पैसे निकाल रहा था। जिसे उसने पकड़ लिया। इसी बीच आरोपी ने दुकानदार के उतर दराट व डंडे से हमला कर डाला। जिसकेकारण दुकानदार को चोटें आई और उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान जलालुद्दीन निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Archives