DNN मंडी
10 नवम्बर । राजकीय पशुधन प्रक्षेत्र सुंदरनगर में पाले जा रहे चैब्रो नस्ल के पोल्ट्री बर्ड्स की बिक्री का कार्य 16 नवम्बर से शुरू होगा। यह कार्य प्रातः 10 से 1 बजे तक तथा सायं 3 से 5 बजे तक किया जाएगा । पोल्ट्री बर्ड्स का मूल्य 115 रुपये प्रति किलोग्राम जीवित भार की दर से होगा। यह जानकारी पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग मंडी के उपनिदेशक डॉ. संजीव नड्डा ने दी।
उन्होंने बताया कि पक्षियों की बिक्री पहले आओ तथा पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। पोल्ट्री बर्ड्स को खरीदने के लिए नगद भुगतान करना होगा।
बता दें, राजकीय कुक्कुट प्रजनन प्रक्षेत्र सुन्दरनगर में पाले जा रहे पेरेन्ट स्टॉक के चेब्रो नस्ल के पोल्ट्री बर्ड्स की कलिंग हेतू बुधवार को सुंदरनगर में उप निदेशक डॉ. संजीव नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में डॉ. दीपक भारद्वाज, सहायक निदेशक राजकीय कुक्कुट प्रजनन प्रक्षेत्र सुन्दरनगर, डॉ. संजय शर्मा, सहायक निदेशक प्रसार कार्यालय, उप निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन मण्डी तथा डॉ. कैलाश महाजन पशु चिकित्सा अधिकारी राजकीय कुक्कुट प्रजनन प्रक्षेत्र सुन्दरनगर उपस्थित थे।















