चुनाव लडऩे के लिए इच्छुक लोगों के लिए सोशल मीडिया बना वरदान

Politics Solan

DNN सोलन
इस बार चुनावों में सोशल मीडिया चुनाव लडऩे की इच्छा रखने वालों के लिए वरदान साबित हो रहा है। अधिकतर नेता अपनी अपनी दावेदार अब सोशल मीडिया के माध्यम से प्रस्तुत करके मतदाताओं की नब्ज टटोलने लगे है। सोलन में भी नगर निगम के चुनावों को लेकर ऐसा ही हो रहा है। यहां पर नगर निगम का रोस्टर जारी होने के बाद चुनावी राजनीति गर्म हो गई है।

 

चुनाव लडऩे की इच्छा जताने वाले लोगों ने सोशल मीडिया में स्वयं को प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। ऐसे कई लोगों को आम जनता का सोशल मीडिया में समर्थन भी मिल रहा है और उन्होंने प्रचार शुरू कर दिया है। भले ही पार्टी से उन्हें टिकट मिले न मिले लेकिन दावेदारों ने प्रचार शुरू कर दिया है। नगर निगम को लेकर रोस्टर जारी होने के बाद सोलन में राजनीति तेज हो गई है। इसी बीच विभिन्न वार्डों से चुनाव लडऩे की इच्छा रखने वाले कई प्रत्याशियों ने अपनी अपनी दावेदारी सोशल मीडिया के माध्यम से जताना शुरू कर दी है। साथ ऐसे लोगों ने प्रचार भी तेज कर दिया है, ताकि वे राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों से पहले लोगों से संपर्क साध सकें।

News Archives

Latest News