DNN सोलन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपना तूफान चुनाव प्रचार अभियान 20 अप्रैल को सोलन से करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के निर्देशों के बाद कांग्रेस ने इस रैली को कामयाब बनाने की तैयारियों शुरू कर दी है। जिला कांग्रेस के महासचिव रोहित शर्मा व मीडिया पैनलिस्ट अमन सेठी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रैली को कामयाब बनाने के लिए जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष व शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने अपने पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए है और उन्हें जिम्मेवारियां सौंपी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 20 अप्रैल को सोलन के गंज बाजार में 3 बजे रैली आयोजित करेंगे।