चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिंदल बोले-चुनाव के लिए बीजेपी तैयार, करेंगे मिशन रिपीट

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

23 अगस्त। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है और भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति व चुनाव संचालन समिति का गठन कर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीते रोज नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल की भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर तैनाती की है। डॉ बिंदल ने कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा पूरी तरह से तैयार है।
नाहन में मीडिया से बात करते हुए भाजपा की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गठित चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए बनाए जाने वाले 18 विभागों का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस की नाकामियों को लेकर भी जनता को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर भाजपा आगामी चुनाव में मिशन रिपीट करेगी ।
डॉ राजीव बिंदल, अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति भाजपा एवं स्थानीय विधायक इससे पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल ने सर्किट हाउस नाहन में जनसमस्याएं सुनी। अधिकतर समस्याओं को मौके पर ही निपटारा किया गया।

News Archives

Latest News