DNN परवाणू
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा का कारोबार काफी गहरी जड़े जमा चुका है। रोजाना सामने आ रहे चिट्टों के मामले इस बात को पुख्ता कर रहे है। पुलिस की जबरदस्त सक्रियता से यह साफ को रहा है कि पुलिस भी अब इस धंधे में लगे लोगों के पीछे मिशन के तौर पर लग गई है। यहीं कारण रहा कि सोलन, धर्मपुर पुलिस के बाद अब परवाणू पुलिस ने गश्त के दौरान देवी राम निवासी परवाणुको 3.560 ग्राम हेरोइन/चिटटा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे चिट्टे को लेकर पूछताछ कर रही है।


















