DNN सोलन
सोलन पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे व चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार एक सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक के टैंक रोड स्थित कमरे में छापा मारा और तलाशी के दौरान उसके पास से .53 ग्राम चिट्टा और 9 ग्राम चरस बरामद की हैं। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।















