चिट्टे के साथ पंजाब के तीन व्यक्ति गिरफ्तार, केस दर्ज

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

04 अक्तूबर। । जिला चंबा पुलिस ने चिट्टे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक एसएनसीसी फील्ड यूनिट के पुलिस दल ने परेल में नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार पीबी28डी-0082 जोकि पठानकोट से चंबा की तरफ जा रही थी, को जांच के लिए रोका। कार में 3 लोग सवार थे। तलाशी के दौरान टीम ने 07.07 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान गुलाब सिंह, राजेंद्र सिंह व गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना चंबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगामी जांच जारी है।

News Archives

Latest News