DNN कुल्लू (रेणूका)
हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के कारोबार में नाइजीरियन बड़ी संख्या में संलिप्त है। यह बात एक बार फिर साबित हुई है। कुल्लू पुलिस ने दिल्ली से फिर नाइजीरियन नागरिकों को चिट्टे के मामले में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक भुंतर थाना में 16 फरवरी को दर्ज मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद यह गिरफ्तारी की है।
आरोपी से पूछताछ के बाद कुल्लू पुलिस ने एक टीम दिल्ली भेजी और वहां दोनों नाइजीरियन को उत्तम नगर जिला द्वारका दिल्ली से गिरफ़्तार किया।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कुल्लू में ज्यादातर युवाओं को दिल्ली से नाइजीरियन ही चिट्टा सप्लाई करते थे। पुलिस ने इसी आधार पर दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है।















