चिकित्सकों का दूसरा नाम भगवान- पंकज राय

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

01 जुलाई जिला उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने राष्ट्रीय  चिकित्सक दिवस के शुभ अवसर पर जिला के सभी  चिकित्सकों को  राष्ट्रीय  चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दी  है। उपायुक्त ने कहा कि चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है क्योंकि डॉक्टर रोगियों का इलाज कर उसका निदान करता है जिसका व्यक्ति की जिंदगी में बड़ा मतलब  है। कोरोना काल में तो  चिकित्सको ने अपनी परवाह किए बिना लोगों की जान बचाई। इसलिए आज का दिन 1 जुलाई चिकित्सकों के काम और उनके योगदान को याद किया जाता है।  इसी दिन भारत में महान फिजीशियन और बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ था। डॉक्टर राय को देश के सर्वाेच्च भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्हीं के सम्मान में उनके जन्मदिन के दिन पूरे देश में चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।
उन्होनेे जिला बिलासपुर के चिकित्सकों ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में अच्छी सुविधाएं व योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए डॉक्टर सतीश शर्मा शिशु विशेषज्ञ, डॉक्टर प्रियंका शर्मा (आयुर्वेदा), डॉक्टर  दिव्यांश राणा ,डॉक्टर सुधीर,डॉ शहनवाज बसीरभट और डॉक्टर अशोक कुमार सोनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य  चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ परविंदर भी उपस्थित रहे।

Latest News