चार माह बाद जिंदगी की जंग हारा 26 वर्षीय सैनिक

Himachal News Others Sirmaur

DNN शिलाई

6 जून। करीब चार माह पहले सड़क हादसे में घायल 26 साल का फौजी टीका राम लंबे संघर्ष के बाद जिंदगी की जंग हार गया। फरवरी माह में पांवटा साहिब में एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद वो दिल्ली के सेना अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहा था।
मात्र 7 महीने की बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार की पृष्ठभूमि सेना व पुलिस से जुड़ी है। शिलाई उपमंडल की झकाण्डों पंचायत का रहने वाला टीका राम उस समय सड़क हादसे में घायल हो गया था, जब वो पठानकोट से छुट्टी लेकर घर आया था। हादसे में घायल होने के बाद से ही 26 वर्षीय टीका राम कोमा में था। पुलिस में तैनात बड़े भाई दिनेश ने बताया कि सड़क हादसे में उसे स्पाइनल इंजरी हुई थी। चार भाई-बहनों में टीका राम सबका लाडला इसलिए भी था क्योंकि वो सबसे छोटा था। भारतीय सेना के जवान की पार्थिव देह को दिल्ली से वापस पैतृक गांव लाया जा रहा है।

News Archives

Latest News