चाकू की नोक पर लूट की घटना के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार तीसरे की तलाश जारी

Baddi + Doon Crime
Dnewsnetwork

बददी (Baddi) पुलिस लगातार क्षेत्र में घट रही घटनाओं को सुलझाने में कामयाब हो रही है। पुलिस की विशेष टीमें मामले सुलझाने में लगी गई है। इसी कड़ी में पुलिस (Police) ने एक और लूट के मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और तीसरे की तलाश जारी है। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस थाना बद्दी में शिकायतकर्ता चंदन कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि काठा क्षेत्र में स्थित उसकी मोबाइल रिपेयर एवं मनी ट्रांसफर की दुकान पर लूट की घटना हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार 26 फरवरी को दोपहर के समय तीन नकाबपोश व्यक्ति बिना नंबर मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसकी दुकान पर पहुंचे। आरोपियों में से एक ने दुकान में प्रवेश कर चाकू दिखाकर गल्ले से लगभग 30,000 रुपए नकद राशि तथा रिपेयर हेतु रखे तीन मोबाइल फोन छीन लिए और अपने साथियों सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुुरू की और तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट (Input) के आधार पर पुलिस थाना बद्दी की विशेष टीम ने अलग अलग जगहों पर दबिश दी और सोमवार को दो आरोपियों अर्जुन कुमार निवासी गांव दवतोरी डा० विसौली तहसील विसौली जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश, तोसिफ निवासी गांव नुपुरा डा० रसोरा तहसील विसौली जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश हाल निवासी चका रोड़ बद्दी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है तथा घटना में संलिप्त तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उसे भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी विनोद धीमान ने कहा कि बद्दी पुलिस द्वारा क्षेत्र में ऐसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

News Archives

Latest News