DNN मंडी
हिमाचल प्रदेश में चलती गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं अब आम होने लगी है। प्रदेश के मंडी जिला में भी सोमवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई, लेकिन चालक की मुस्तैदी के चलते उसकी जान बच गई और आग लगने की भनक लगते ही वह गाड़ी से बाहर आ गया।
जानकारी के अनुसार चालक तारा चंद अपनी टैक्सी लेकर चैलचौक की तरफ जा रहा था, लेकिन जैसे ही वह कल्याणी मोड़ के पास पंहुचा तो उसने देखा की उसकी कार में अचानक ही आग लग गई हैं। जिसके बाद वह तुरंत ही कार से बाहर आ गया। देखते ही देखते कार ने जबरदस्त आग पकड़ ली और वह जल गई।
आस पास के लोगो की नज़र जलती हुई गाडी पर पड़ी तब सभी वहां जमा हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे लेकिन वह भी सफल नहीं हो पाए । इस हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई और पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी।















