चरस सहित 5 युवक गिरफ्तार

Crime Himachal News Solan

डीएनएन सोलन

सोलन पुलिस ने चरस के साथ 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक कुल्लू, सिरमौर व शिमला के है। पुलिस ने बीती रात एक सूचना के आधार पर नाके के दौरान यह गिरफ्तारी की है। एसपी मोहित चावला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नाके के दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे एक कार को रोकर चैक किया। इस दौरान उसके सवार युवकों के पास से320 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थां की तस्कार के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी रहेगी।

 

News Archives

Latest News