डीएनएन सोलन
सोलन सदर पुलिस द्वारा चरस पकडऩे पर पुलिस कर्मचारियों को पुरस्कार देने की तैयारी शुरू हो गई है। सोलन सदर थाना के प्रभारी नवीन झालटा को 7 किलो 250 ग्राम चरस पकडऩे पर डीजी डिस्क अवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्यों को भी पुरस्कार देने की सिफारिश की जा रही है। एसपी मोहित चावला ने शिमला में वीरवार को चरस पकडऩे वाली टीम को डीजी डिस्क अवार्ड देने की सिफारिश की है।
गौर रहे कि सोलन पुलिस द्वारा भारी मात्रा में पकड़ी गई चरस की खेप विभाग में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे पहले सोलन सपरून पुलिस में तैनात हैड कांस्टेबल अंबी लाल करीब 6 किलो अफीम पकडऩे में कामयाब हुए है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के निर्देशों के बाद सोलन पुलिस, एसआईयू लगातार नशीले सामान की तस्करी करने वालों को हवालात पहुंचाने में जुटी है।















