चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Crime Mandi

DNN सरकाघाट
हिमाचल प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस भी लगातार विभिन्न नशीले पदार्थों के साथ लोगों को गिरफ्तार कर रही है। ताकि इस पर नकेल कसी जा सके। इसी कड़ी में सरकाघाट उपतहसील टिहरा में पुलिस ने एक युवक से चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गश्त पर थी तो टिहरा के निकट लाम्बरी सड़क पर एक कार खड़ी थी। इसी दौरान कार चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और कार को विपरीत दिशा में मोडऩे लगा। इसके बाद जब पुलिस ने चालक को काबू किया तो उसकी कार के डैशबोर्ड से 12 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को चरस सहित हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. तिलकराज शांडिल्य ने मामले की पुष्टि की है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *