चंबा से आगे ना जाएं श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालु –उपायुक्त

Chamba Himachal News Others
DNN चंबा
15 अगस्त उपायुक्त डीसी राणा ने श्री मणिमहेश यात्रा के लिए प्रस्थान करने वाले श्रद्धालुओं से अभी चंबा से आगे  यात्रा को स्थगित करने का आह्वान किया है ।
उन्होंने बताया कि  लगातार हो रही भारी बारिश की वज़ह से फ़िलहाल भरमौर की तरफ यात्रा करना अभी सुरक्षित नहीं है। मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि चंबा या मैहला से आगे अभी यात्रा ना करें।  उपायुक्त ने चंबा पहुंच चुके श्रद्धालुओं  से विशेष आह्वान किया है कि वे चंबा या मैहला में विश्राम करें और प्रशासन के आगामी आदेश का इंतजार करें।
उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा के लिए पंजीकरण आवश्यक है । पंजीकरण और यात्रा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए https://manimaheshyatra.hp.gov.in पर लॉगिन अवश्य करें ।

News Archives

Latest News