चंडीगढ़ से शिमला देना पड़ेगा दो गुणा टोल टैक्स

Himachal News Others

DNN शिमला

फोरलेन बनने के बाद चंडीगढ़ से शिमला तक दो गुणा टोल टैक्स देना पड़ेगा। शिमला आने-जाने के लिए वाहन चालकों को तीन टोल प्लाजा से होकर गुजरना पड़ेगा और प्रत्येक टोल प्लाजा पर पर्ची कटवानी होगी। गैर हिमाचली वाहनों को ग्रीन टैक्स भी देना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में चंडीगढ़ से शिमला जाने के लिए मात्र एक बार टोल टैक्स देना पड़ता है। चंडी मंदिर के समीप स्थित टोल प्लाजा में कार चालकों से एक तरफ के 38 रुपए व दोनों तरफ के 45 रूपए लिए जाते हैं। इसी प्रकार एलसीवी वाहन के एक तरफ के 50 रुपए व दोनों तरफ के 75 रुपए वसूल किए जा रहे हैं। ट्रक से एक तरफ के 100 रुपए व दोनों तरफ के 150 रुपए लिए जा रहे हैं, जबकि मल्टी एक्सल वाहन के एक तरफ के 160 रुपए व दोनों तरफ के 245 रुपए लिए जा रहे हैं। कालका-शिमला फोर पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण बोर्ड द्वारा दो टोल प्लाजा स्थापित किए जा रहे हैं।

पहला टोल प्लाजा सनवारा के समीप होगा तथा दुसरा टोल प्लाजा कंडाघाट व कैथलीघाट के मध्य बनाया जा रहा है। चंडी मंदिर सहित चंडीगढ़ से शिमला तक तीन टोल प्लाजा से होकर वाहनों को गुजरना पड़ेगा। ऐसे में जाहिर सी बात है कि फोर लेन का सफर सुहावना होने के साथ-साथ महंगा भी हो जाएगा। वाहनों चालकों को लगभग दो गुणा टोल प्जाजा देकर शिमला पहुंचना होगा। हालांकि अभी सनवारा व कैथलीघाट के समीप बनने वाले टोल प्लाजा के रेट तय नहीं किए गए हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण बोर्ड द्वारा तय किए गए बेस रेट के मुताबिक ही टोल प्लाजा पर वाहनों के रेट तय होंगे। खास बात यह है कि प्रत्येक टोप प्लाजा पर वाहन चालक को पर्ची कटवानी होगी। चंडीमंदिर, सनवारा तथा कैथलीघाट टोल प्लाजा का रेट भी अलग-अलग होगा।

फोरलेन बनने के बाद जारी की गई बेस रेट की अधिसूचना के मुताबिक चंडीगढ़ से शिमला के लिए कार चालक को एक तरफ के 73 रुपए देने होंगे, जबकि दोनों तरफ के 90 रुपए देने होंगे। इसी प्रकार एलसीवी वाहन चालक को एक तरफ के 113 रुपए व दोनों तरफ के 150 रूपए देने पडेंगे, जबकि ट्रक व बस चालक को एक तरफ के 226 रुपाए व एक तरफ के 300 रुपए देने पड़ सकते हैं। इसके आलावा मल्टी एक्सल वाहन को एक तरफ के 362 रुपए व दोनों तरफ के 490 रुपए देने पड़ सकते हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि बाहरी राज्यों से शिमला तक पहुंचने वाली सभी प्रकार की खाद्य वस्तुएं भी महंगी होंगे। फोरलेन का फायदा होने के साथ-साथ प्रदेशवासियों को इसकी कीमत भी चुकानी होगी।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण बोर्ड के परियोजना निदेशक एसएम. स्वामी का कहना है कि कालका-शिमला फोर लेन पर दो टोल प्लाजा स्थापित किए गए जा रहे हैं तथा प्रत्येक टोप प्लाजा की अलग-अलग पर्चियां कटेंगी।

फोरलेन बनने के बाद 98 किलोमीटर का सफर
राहत की बात यह है कि फोर लेन बनने के बाद चंडीगढ़ से शिमला तक का सफर करीब 15 किलोमीटर कम हो जाएगा। बड़ोग, कंडाघाट और कथैलीघाट में सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में चंडीगढ़ से शिमला 113 किलोमीटर है, फोर लेन बनने के बाद करीब 98 किलोमीटर का सफर रह जाएगा।

News Archives

Latest News