DNN धर्मपुर
सोलन जिला के धर्मपुर में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ उसके द्वारा एकत्रित किए गए घास के पूलों को आग लगाने पर मामला दर्ज किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नीलम निवासी क्यारद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि इसमें करीब 1000 घास के पूले एकत्रित किए थे। जिसे इसी के गांव के सोहन लाल ने आग लगा दी। जिसके कारण वे राख हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















