घर में रखी थी अवैध पिस्टल पुलिस ने मारा छापा युवक गिरफ्तार

Crime Sirmaur
Dnewsnetwork
अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मौके से जिंदा रौंद भी बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पुलिस थाना पुरुवाला के तहत पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा रौन्द बरामद किए। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि मेहरबान उर्फ अरबाज निवासी पांवटा साहिब जिला सिरमौर उम्र लगभग 22 साल जो काफी समय से अवैध पिस्टल व देसी कटों का ईलाका में खरीद फरोख्त का काम करता है तथा आपराधिक प्रवृति का है तथा वर्तमान समय में भी उसके पास एक अवैध रूप से पिस्टल है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी मेहरबान उर्फ अरबाज के घर से तलाशी के दौरान एक पिस्टल तथा 02 मैगजीन के साथ कुल 8 जिन्दा रौन्द बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।आरोपी मेहरबान उर्फ अरबाज के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अवैध पिस्टल और 08 जिंदा रौन्द बरामद युवक गिरफ्तार

News Archives

Latest News