DNN बद्दी
बद्दी में जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने एक मकान पर छापेमारी कर चूरा पोस्त की खेप बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चूरा पोस्त को कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पुलिस की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना के आधार पर एक रिहायशी मकान में चूरा पोस्त होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने एसआईयू इंचार्ज विजय कुमार की अगुवाई में छापेमारी की। तलाशी के दौरान विजेंद्र कुमार उर्फ पिंटू निवासी बद्दी के रिहायशी मकान से 13 किलो 166 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने चूरा पोस्त (भुक्की) की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने चुरा पोस्त की खेप पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चूरा पोस्त को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।















