घर बनाने का कर्ज भी पूरा हुआ नहीं कि पड़ गई दरारें, कुमारहट्टी में पेश आया यह मामला

Kasauli Others Solan

DNN कुमारहट्टी (सोलन) ब्यूरो, आदित्य सोफत

कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर परवाणू से सोलन (चंबाघाट) फोरलेन निर्माण कार्य लोगों को अभी भी मुसीबत बना हुआ है। कार्य के चलने से लोगों को काफी नुकसान भी हो रहा है। ऐसा ही एक ओर मामला कुमारहट्टी के समीप आया है। यहां पर फोरलेन निर्माण के दौरान लगाई गई मशीनों की गड़गड़ाहट से मकान में दरारें पड़ गई है। पहले तो मकान में दरारें काफी कम थी, लेकिन अब यह दरारें अधिक हो गई है और पूरे मकान में दरारें ही दरारें पड़ गई है। इसके चलते मकान पर संकट के बादल मंडराने शुरू हो गए है। घर में रहने वाले सदस्य डर के साए में अपना समय व्यतीत करने पर मजबूर हो रहे है। मकान के मालिक द्वारा को निर्माण को लेकर लिया गया कर्ज भी अभी इनके द्वारा चुकाया नहीं गया है कि अब फोरलेन कार्य से मकान में दरारें पड़ गई है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि जब मकान के पास डंगा लगाने का कार्य शुरू हुआ तो मकान मालिक द्वारा इसका विरोध भी जताया था और डंगे में इनके घर की और पानी की पाइपों की निकासी भी कर दी है। इससे बरसात में पानी इनके घर के ऊपर गिर जाता है। बता दें कि कुमारहट्टी में फ़्लाईओवर का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से चल हुआ है। फ़्लाईओवर निर्माण से पिछली बरसात के मौसम में सैलानी सहित अन्य लोग परेशान हुए थे, वहीं भारी भरकम वाली मशीनों की गड़गड़ाहट से लोगों के मकानों पर भी प्रभाव पड़ा है। हालांकि, एनएचएआई लोगों की इस बात को मानने से इनकार कर रहा है परंतु लोगों की जुबानी इस घर की हालत को हकीकत दर्शा रही है। कुमारहट्टी से करीब 100 मीटर की दूरी पर रीना, संजू, रूपी देवी के मकान है। इस जगह पर परिवार द्वारा अलग-अलग जगह पर मकान का निर्माण किया है। इनमे रीना के मकान में काफी अधिक दरारें पड़ गई है, जबकि संजू के मकान में बरसात का पानी आना शुरू हो गया है। साथ ही रूपी देवी की भूमि पर फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा मिट्टी गिरा दी है है। इनके द्वारा जिला प्रशासन और एनएचएआई को ज्ञापन भी सौंपा है, लेकिन इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है।

क्या कहना है रीना का
मकान मालिक रीना का कहना है कि हमारे द्वारा 2016 में मकान का निर्माण किया गया था। मकान निर्माण के बाद यहां पर फोरलेन निर्माण कार्य शुरू हो गया। फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा जब यहां पर डंगा लगाने का काम शुरू किया तो मकान में दरारें पड़नी शुरू हो गई। इसके बाद सड़क के लिए भारी भरकम मशीनें चली जिससे धीरे-धीरे यह दरारें बड़ी होती रही और वर्तमान में यह दरारें पूरे मकान में फैल गई है और काफी नुकसान भी हो गया है। उन्होंने सरकर व जिला प्रशासन से मांग कि है की जल्द इस समस्या का कोई हल निकाला जाए।

क्या कहना है एसडीएम रोहित राठौर का
उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है और मकान का इवेल्यूएशन करवा दिया गया है।

News Archives

Latest News