DNN सोलन, 26 सितंबर।
सोलन पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ समय में घरों से चोरी हुए नलको के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है । उन्होंने बताया कि सपरून थाना के तहत कुछ घरों से नल के चोरी होने की शिकायतें पुलिस में प्राप्त हुई थी। जिनपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नलका चोरी के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों के पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद हुआ है इस गिरोह के सदस्य लोगों के घरों में लगे महंगे नलकों को चोरी करते थे।















