ग्लेशियर आने से HRTC की बस फंसी

Kullu Others

DNN मनाली

लाहुल घाटी में 3 से 4 इंच ताजा हिमपात होनेे के कारण शकोली नाले में  ग्लेशियर आने से एचआरटीसी की बस फंसी। यात्री, बस चालक व लोग पैदल चलकर उदयपुर पहुंचे।

वाहन स्किड होने के डर से एचआरटीसी ने भी अपनी बस सेवा बंद कर दी है। रोहतांग दर्रे में भी बर्फ़बारी होने से केलांग कुल्लू के बीच भी बस सेवा बंद है, एचआरटीसी के आरएम मंगल चंद मनपा ने बताया कि मायड़ के शकोली नाले में ग्लेशियर आने से बस फंस गई है। उन्होंने बताया कि लाहुल घाटी में बस सेवा अभी बंद है लेकिन मौसम साफ होते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

 

News Archives

Latest News