ग्राम पंचायत प्राथा के वार्ड नम्बर- 4 के मतदान केन्द्र की जानकारी

Politics Solan

DNN सोलन 
12 जनवरी। सोलन जिला के विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत प्राथा के वार्ड नम्बर 04 नामो व वार्ड नम्बर- 05 चाकली के लिए मतदान राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाभो में होगा। पूर्व में इन वार्डों के लिए मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाभो निर्धारित किया गया था। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन द्वारा जारी शुद्धिपत्र में प्रदान की गई है।
ग्राम पंचायत प्राथा के वार्ड नम्बर 01 प्राथा के लिए मतदान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्राथा, वार्ड नम्बर 02 सतरोल के लिए मतदान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्राथा, वार्ड नम्बर 03 चैन्थो के लिए मतदान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्राथा, वार्ड नम्बर 04 नामो के लिए मतदान राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाभो तथा वार्ड नम्बर 05 चाकली के लिए मतदान राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाभो में होगा।

News Archives

Latest News