ग्राम पंचायत न्यूली के कुछ क्षेत्र कंटेनमेंट और बफर जोन घोषित

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्यूरो

18 सितंबर। कुल्लू की ग्राम पंचायत न्यूली के वार्ड नं. 2 में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद कुछ क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन और कुछ क्षेत्रों को बफर जोन घोषित किया गया है। इस संबंध में एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार न्यूली पंचायत के वार्ड नं. 2 को पूरी तरह सील किया गया है। इसके अलावा इस वार्ड के उत्तर में आम रास्ते से लेकर स्वर्गीय घनु राम के घर तकदक्षिण में शौचालय तकपूर्व में आम रास्ते से लेकर दक्षिण में दूसरे रास्ते तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके अलावा न्यूली पंचायत वार्ड नं. 2 के अन्य क्षेत्रो के बफर जोन घोषित किया गया है।

इन क्षेत्रों में प्रशासनिक और मेडिकल आपातकाल में तैनात व्यक्ति और वाहन को छोड़कर अन्य वाहनों और व्यक्तियों के आवागमन की मनाही है। कंटेनमेंट जोन में जरूरी सामान की होम डीलिवरी प्राधिकारियों द्वारा की जाएगी। साथ ही कंटेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति न तो पैदल न ही वाहन द्वारा व्यर्थ में इधर उधर घूम सकता है न ही किसी सार्वजनिक रास्ते या स्थान पर खड़ा हो सकता है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेशों तक प्रभावी माने जाएंगे। इन आदेशों की उल्लंघना करते हुए यदि कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News Archives

Latest News