ग्रांम पंचायत रोहल  में  नव  सृजित पटवार वृत  का शुभारंभ  

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

27 जुलाई -झण्डुता चुनाव क्षेत्र में हर क्षेत्र में समान रूप से विकास करवाया जा रहा है। यह बात आज  झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीत राम कटवाल ने  ग्राम पंचायत रोहल  में  नव  सृजित पटवार वृत  का शुभारंभ  करते हुए कही।  उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि  लोगों को  मूलभूत सुविधाएं उनके  घर द्वार पर प्रदान करना उनका  देय है  ताकि लोंगो   के जीवन  मे बदलाव  लाया जा सके ।
उन्होंने कहा कि राजस्व  विभाग सीधे तौर पर आम आदमी से जुड़ा हुआ विभाग है इसलिए राजस्व संबंधित बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए  नए पटवार वृत अह्म  भूमिका  अदा करेंगे । इसलिए विधानसभा झंडूता के थुराण  तथा रोहल में पदों सहित पटवार वृतों की स्वीकृति करवाई   जिससे  लोगों के निशानदेही, इंतकाल व अन्य राजस्व विभाग से सम्बंधित कार्यों तथा  विंभिन्न प्रमाण पत्र इत्यादि सुविधाएं घर द्वारा पर मिलेंगी ।   उन्होंने कहा कि  नए पटवार वृत में  पटवारी तथा चौकीदार के पद   सृजित करवाए गए हैं  । उन्होंने कहा की नए पटवार वृत खुलने से लोगों के समय तथा धन की बचत हुई है इससे  पहले ग्राम पंचायत रोहल  के  लोगों को राजस्व कार्यों के लिए  15 दूरी तय कर डाहड़  जाना पड़ता था ।
रोहल पंचायत में सड़कों का जिक्र करते हुए कटवाल ने बताया कि लोगों को सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए गांव भदोल  वाया बड़ी विलोर सड़क की 3 करोड़ 25 लाख रु की डी पी आर बनाई गई  है ताकि  के लोगो को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि ज्योरा से लैहड़ सड़क को एक करोड़ 59 लाख रु से पक्की करने का कार्य प्रगति पर है । इसी प्रकार  दोकडू से नेरी सड़क का सुधार कार्य के लिए 87 लाख रु  स्वीकृत करवाए ।उन्होंने कहा कि रोहल पंचायत में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए  सीर खड से  भाखड़ा ज्योरा, भदोल ,रोपड़ी  उठाऊ पेयजल योजना का  3 करोड़ 90 लाख रु से सवर्धन कार्य पर व्यय किए जा रहे है
विधायक ने रामपाल व रमेश कुमार का  पटवार  वृत के लिए निशुल्क भवन उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद किया।
इस  अवसर पर  एस डी एम झंडूता कुलदीप सिंह  पटियाल ,   प्रदेश किसान मोर्चा प्रवक्ता  परिवेश शर्मा ,प्रधान ग्राम पंचायत रोहल श्री राज कुमार,  पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह चन्देल, पूर्व प्रधान श्रीमती मीरा देवी, पी आर सांख्यान, पी ड़ी शर्मा, बूथ अध्यक्ष प्रेम लाल शात्री, सोम लाल शर्मा,  बूथ अध्यक्ष सुंदर  सिंह , डॉक्टर प्रेम लाल, आत्मा राम,किशोरी लाल, अमर सिंह,   उपस्थित थी

News Archives

Latest News