DNN कुल्लू (रेणुका गोस्वामी)
वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोमवार को कुल्लू में हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों-परिचालकों और अन्य कर्मचारियों को फेस शील्ड्स प्रदान की।
गोविंद सिंह ने कहा कि वैश्विक संकट की इस घड़ी में एचआरटीसी के चालक-परिचालक और अन्य स्टाफ भी कोरोना योद्धाओं की तरह काम कर रहे हैं। हिमाचल से बाहर फंसे लोगों को लाने में ये योद्धा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं। इनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी कड़ी में कुल्लू डिपो के कर्मचारियों को फेस शील्ड्स, मास्क और सेनिटाइजर उपलब्ध करवाए गए हैं।
इस अवसर पर गोविंद सिंह ने लाॅकडाउन से परिवहन क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों और अन्य मुद्दों को लेकर निगम के अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की। परिवहन मंत्री ने कहा कि कुल्लू डिपो की वर्कशाॅप में एचआरटीसी कर्मचारियों ने स्वयं हैंड फ्री सेनिटाइजर पंप बनाया है। इस इनोवेशन के लिए ये कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।
इस मौके पर एचआरटीसी निदेशक मंडल के सदस्य अखिलेश कपूर, क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र नारंग और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।















