गोविंद ठाकुर ने किया स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का अवलोकन

Kullu Others

DNN कुल्लू

02 जुलाई।  शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने मनाली के रामबाग में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी मनाली तथा आस-पास के क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों ने लगाई है जिसमें उनके द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों को अवलोकन व बिक्री के लिये रखा है। गोविंद ठाकुर ने प्रदर्शनी में गहरी रूचि दिखाई और खूबसूरत कुल्लवी उत्पादों के निर्माण से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने महिलाओं से काफी देर तक बातचीत की।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि कुल्लू का हस्तशिल्प दुनिया में अलग पहचान रखता है। यहां की शाॅल व टोपी को जिओ टैग मिला है। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और इसकी पहचान भी। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे बड़े पैमाने पर कुल्लवी शैली में हस्तशिल्प तैयार करके अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं। कुल्लू-मनाली में देश के सभी राज्यों के अलावा बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी आते हैं और यहां के उत्पादों को काफी पंसद करते हैं। उन्होंने कहा कि शरण गांव को हस्तशिल्प गांव के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इससे पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि जिला की परम्पराओं और पुरानी संस्कृति को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास किये जाने चाहिए।

News Archives

Latest News