गोविंद ठाकुर ने किया नागरिक अस्पताल मनाली का दौरा

Kullu Politics

DNN कुल्लू (रेणुका गोस्वामी)
वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बुधवार को मनाली के नागरिक अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने यूथ होस्टल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में अस्पताल में सेवाएं दे रहें चिकित्सकों को एन-95 मास्क वितरित किए। एसोसिएशन ने गत मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भी 100 पीपीई किट तथा 150 एन-95 मास्क चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाॅफ को वितरित किए थे।
गोविंद ठाकुर ने एसोसिएशन इंडिया के पदाधिकारियों व सदस्यों के कोविड-19 के संकट के बीच इस पुण्य कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
मनाली अस्पताल जाते समय रास्ते में वन मंत्री बहुत से लोगों से मिले और उनसे बात-चीत की। उन्होंने अनेक लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया। अस्पताल पहुंच कर मंत्री ने उपचार के लिए आए लोगों का हाल भी जाना। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि कोरोना संकट के दौरान जुखाम-बुखार के उपचार के लिए अस्पताल आ रहे रोगियों को कोरोना के लक्षणों की अच्छे से जानकारी प्रदान करें ताकि वे अनावश्यक पैनिक न हो। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति में यदि लक्षण दिखाई दे ंतो तुरंत से उसका सैंपल लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में चिकित्सकों की भूमिका बहुत अधिक बढ़ गई है।
गोविंद ठाकुर ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों से पुनः अपील की है कि बाजार की ओर बिना आवश्यक कार्य के न आए। दो गज की सामाजिक दूरी हर समय बनाकर रखें और घरों से बाहर निकलते ही फेस कवर लगाना न भूलें। उन्होंने कहा कि जिला में अनेक प्रकार के फलों का उत्पादन होता है और निचले क्षेत्रों में फल तैयार हो रहे हैं। बागवान अपने उत्पादों को मण्डियों में ले जाते समय हर प्रकार की एहतियात बरतें। उन्होंने कहा कि बागवान बाहरी मजदूरों की दिक्कतों को समझें ताकि श्रमिकों के अभाव में उनके बागानों के कार्य अवरूद्ध न हो।  

News Archives

Latest News