गोली लगने से सोलन के बघाट बैंक कर्मी की मौत

Crime Himachal News Kasauli Others

डीएनएन कसौली
जंगली जानवरों का शिकार गैर कानूनी होने के बावजूद भी जंगलों में शिकार बंद नहीं हुए है। बेजुबान जंगली जानवरों का शिकार चोरी छुपे जिला के जंगलों में जारी है। बात का खुलासा कसौली थाना के तहत शिकारी की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत होने के बाद हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी मोहित चावला ने कहा कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत बुघार-कनैता के डीब गांव में कुछ लोग रविवार को छुट्टी होने के कारण जंगली जानवर का शिकार करने के लिए जंगल में गए। इस दौरान रात करीब 7 बजे शिकार की तलाश में घात लगाए बैठे शिकारी ने जंगल में आवाज सुनकर गोली चला दी, जोकि उन्हीं के साथ लच्छी राम की पीठ पर लग गई। इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एस.पी. मोहित चावला ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतक सोलन के बघाट बैंक में कार्यरत था।

News Archives

Latest News