गोली चलाने वाला आरोपी विजय ठाकुर सस्पैंड

Crime Himachal News

DNN शिमला
सहायक नगर नियोजन अधिकारी (ए.टी.पी.) शैल बाला पर गोली चलाने वाले आरोपी विजय ठाकुर को राज्य विद्युत बोर्ड ने सस्पैंड कर दिया है। आरोपी विजय ठाकुर विद्युत बोर्ड मुख्यालय शिमला में डायरैक्टर सिविल के निजी सचिव पद पर कार्यरत था। विजय लंबे समय से शिमला में ही सेवाएं दे रहा था। अवैध कब्जे हटाने गई महिला अधिकारी और पी.डब्ल्यू.डी. के एक कर्मचारी पर गोली दागने के बाद विद्युत बोर्ड ने यह कार्रवाई की है। विद्युत बोर्ड के एम.डी. जे.पी. काल्टा ने विजय ठाकुर को सस्पैंड करने की पुष्टि की है।

सरकारी महकमों के अधिकारी व कर्मचारी सहमे
गोलीकांड की इस घटना से सरकारी महकमों के अधिकारी व कर्मचारी डरे व सहमे हुए हैं। इसे लेकर बुधवार को लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता संघ की शिमला इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कसौली में पेश आई घटना की निंदा की गई। संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम अमरेट ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करते हुए सरकारी कर्मचारियों पर इस तरह का हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे सरकारी कर्मचारी भयभीत हैं। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा।

News Archives

Latest News