डीएनएन कसौली
जंगल में जानवर का शिकार करने गए 9 लोगों को अब फिलहाल हवालात की हवा खानी होगी। शिकार के दौरान बैंक कर्मी को गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने छानबीन के बाद मृतक के 9 साथियों को गिरफ्तार किया है। सोलन पुलिस कप्तान मोहित चावला ने कहा कि कसौली पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही इस मामले में 9 गिरफ्तारियों करने में कामयाबी हासिल की है। सभी लोग रविवार को जंगल में मृतक लक्ष्मी चंद के साथ शिकार करने गए थे। चावला ने बताया गोली कांड के आरोप में पवन कुमार, संजय, अमर सिंह, ओम दत्त, राजीव कुमार, राजेन्द्र कुमार, रवीन्द्र कुमार, शिव कुमार, आत्माराम को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को अदालत में पेश करने के बाद 3 दिनों का पुलिस रिमांड लिया गया है। इसने हर पहलु से पूछताछ हो रही है।















