गेहूं खरीद के लिए मजदूरी कार्य और डिपुओं की ढुलाई के टैंडर की तारीख तय

Himachal News Others Una
DNN ऊना
20 मार्च। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक बिक्री केंद्रों/गोदाम से जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित उचित मूल्यों की दुकानों तक वस्तुओं की ढुलाई के लिए टैंडर तथा चयनित मंडियों में गेहूं खरीद हेतू मजदूरी कार्य के लिए निविदाएं 1 अप्रैल प्रातः 11 बजे तक आंमत्रित की गई है जोकि उसी दिन 1 अप्रैल दोपहर 3 बजे खोले जाएंगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता हैं तथा उक्त निविदा हेतू फार्म 31 मार्च तक सायं 4 बजे से पूर्व प्राप्त कर सकते हैं।

News Archives

Latest News