गेट पर झूलने से किया इंकार युवकों ने महिला पर किया वार

Crime Nalagarh Others Solan

DNN नालागढ़

नालागढ़ में दो युवकों को गेट पर झूलने से मना करना कुछ लोगों को महंगा पड़ा। युवकों ने गुस्से में आकर महिला पर ही वार कर डाला। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जोघों थाने के तहत बनियाला गांव के 2 युवकों ने एक घर में घुसकर एक विधवा महिला व उसके बेटे पर धारदार हधियार से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। घायल अवस्था में उसे पहले नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। दोनों युवकों ने महिला के बेटे धनी राम का गला दबा दिया। पड़ोस की एक महिला ने देखा कि धनी राम का गला दबाया है तो उसने अपने पति को भेज कर उसे छुड़वाया।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में धनी राम ने बताया कि उसके पड़ोस में सुरेंद्र व मलकीत का घर है। शाम को वे दोनों उसके गेट से झूल रहे थे। इस पर उसकी पत्नी ने उन्हें ऐसा न करने को कहा। इसके बाद वे दोनों वहां से चले गए। इस बीच जब उसकी मां खेत से लौट कर घर आई तो उक्त दोनों युवक पुन: गेट से झूलने लगे। धनी राम के अनुसार जब मां ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वे दोनों घर में घुस गए और घर में रखी कुल्हाड़ी से उन पर वार कर दिया। इससे उनकी बाजू व हाथ में चोटें आईं।

News Archives

Latest News