गेट खुलवाकर युवक पर किया फायर, घायल

Crime Himachal News

 

DNN बिलासपुर
बिलासपुर के बरमाणा थाना क्षेत्र के तहत एक युवक पर गोलियां दागने का मामला सामने आया है। घटना टिकरी गांव में वीरवार रात 2 को घटी। इसमें रवि कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरूआती जांच में पाया है कि एक आरोपी के पास 12 बोर की राइफल व दूसरे के पास एयर गन थी।

पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार एवं राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए गए ब्यान में रवि ने आरोप लगाया है कि वीरवार रात करीब साढ़े 12 बजे सुरेश कुमार व उसके साथ एक अन्य व्यक्ति उसके घर पर आए और गेट खटखटाया। जैसे ही उसने गेट खोला तो सुरेश कुमार ने उस पर बंदूक तान दी।

इस पर उसने बंदूकधारी व्यक्ति को धक्का मारा जिससे बंदूक जमीन पर गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागा। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर गोली दाग दी जिसके छर्रे उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों में लगे। एएसपी बिलासपुर भागमल ने बताया कि दोनों आरोपी सुरेश कुमार एवं राजीव कुमार पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं। मामले की जांच चल रही है।

 

News Archives

Latest News