सरकार का यह विभाग करेगा चालकों की नियुक्ति जानिए क्या है प्रक्रिया

Education Solan

DNN सोलन 

गृह रक्षा 11 वीं वाहिनी सोलन की गृह रक्षा में पुरूष व महिला स्वयं सेवक चालकों के 8 पदों के लिए 15 नव बर, 2018 से पुलिस लाईन सोलन मे भर्ती की जाएगी। यह जानकारी गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन के आदेशक हरिस्वरूप शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि चालक वर्ग भर्ती  के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार सोलन जिला निवासी होना चाहिए तथा उसे भारी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। प्रार्थी हिमाचली प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण को आवेदन में सलंग्न करना होगा। शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से कम से कम दसवीं उतीर्ण निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आदेशक ने कहा कि निर्धारित आवेदन प्रपत्र समस्त गृह रक्षा क पनी कार्यालयों तथा अग्निश्मन केन्द्र परवाणू में उपलब्ध है। इच्छुक प्रार्थी को पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन वाहिनी मुख्यालय सोलन में 27 अक्तूबर 2018 तक जमा करवाए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा किराया तथा भत्ता विभाग द्वारा देय नहीं होगा। अन्वेषण प्रक्रिया में भाग लेने के दौरान यदि किसी प्रकार की आकस्मिक घटना हो जाती है तो उसके लिए विभाग जिम्मेदार नहीं होगा। भर्ती मे उम्मीदवार की शारिरिक क्षमता परीक्षा जिसमें ऊंची कूद व लम्बी कूद तथा 800 मीटर दौड़, ड्राईविंग परीक्षा उतीर्ण उपरांत, लिखित परीक्षा में वरियता के आधार पर चयन अन्वेषण किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वाहिनी कार्यालय दूरभाष सं या 01792-223845 अथवा कुलदीप सिंह लिपिक के मोबाइन नंबर 98054-90981 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

News Archives

Latest News