DNN सोलन
सोलन कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक सुबह 11:00 बजे रखी गई थी, लेकिन यह बैठक करीब 12:20 तक शुरू नहीं हो पाई। जिससे बैठक में हिस्सा लेने आए कार्यकर्ता नाराज होकर वापस लौट गए। साथ ही बैठक में शिरकत करने आए प्रभारी भी बैठक में नही पहुंच सके। वहीं कार्यकर्ताओं ने बताया कि विधायक धनीराम शांडिल भी लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ही मौजूद थे और कार्यकर्ता निचली मंजिल में बैठे रहे, लेकिन वह भी बैठक में समय पर नहीं पहुंचे। जिसके चलते गुस्साए बैठक छोड़कर अपने अपने कार्य पर चले गए। अहम बात यह रही कि धनीराम शांडिल ने इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार से बातचीत की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जबकि उनके कार्यकर्ता उनके इंतजार में करीब एक घंटा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ही बैठे रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी इस समय की नेताओं की नजर में कोई कीमत नहीं है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब तय समय से करीब 1 घंटा देरी तक भी नेता बैठक में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करना कांग्रेस के बड़े नेताओं की आदत हो गई है और यही कारण है कि आज पार्टी की यह हालत हुई है।
वहीं दूसरी ओर इस शांता कुमार से मुलाकात के दौरान विधायक धनीराम शांडिल और उनके खिलाफ चुनाव लड़ चुके उन्हीं के दामाद डॉक्टर राजेश कश्यप के बीच चल रही दूरियां भी कम होती दिखाई दी । शांता कुमार से दोनों ससुर व दामाद राजनीतिक विषयों पर चर्चा करते रहे काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा। वही मौके पर उपस्थित लोगों में चर्चा रही कि शांता कुमार के बहाने ही सही ससुर दामाद के बीच की राजनैतिक दूरियां इस मुलाकात से कम होती दिखाई दी है।















