गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम सेे दी जनमंच की जानकारी

Kangra Others
DNN धर्मशाला
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नाट्य दल के कलाकारों ने कांगड़ा जिले में जनमंच कार्यक्रम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रचार अभियान के तहत आज इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र के बडूखर, भोग्रवां और पलाखी में कार्यक्रम आयोजित किये। नाट्य दल के कलाकारों ने गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जनमंच कार्यक्रम से अवगत करवाया एवं उन्हें घरद्वार पर उनकी समस्याओं के त्वरित एवं स्थाई समाधान की पूरी जानकारी दी।
          कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को बताया कि जनमंच दिवस से पूर्व लोग सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंप सकते हैं। कलाकारों ने बताया कि 18 नवम्बर कोे इन्दौरा के राजकीय महाविद्यालय इन्दौरा में आयोजित होने वाले जनमंच दिवस के मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निपटारा किया जाएगा तथा लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़गें। कलाकारों ने बताया कि इस दिन भूमिहीन पात्र लोगों की पहचान के अलावा इंतकाल के लम्बित मामलों का समाधान, जन्म एवं मृत्यु और एससी, एसटी व ओबीसी प्रमाणपत्र मौके पर ही बनाए जाएंगे।
     उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपनी शिकायतें एवं समस्याएं अपने पंचायत सचिव के पास दर्ज करवाएं।

News Archives

Latest News